रायगढ़ हादसे के पीड़ित परिवार को त्रिशक्ति परिवार ने दी 51 हजार की आर्थिक सहायता
पदाधिकारियों ने शोक संतप्त छः असहाय संतानों के परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की
प्रतापगढ़। पट्टी तहसील क्षेत्र के रायगढ़ गांव में हाल ही में हुई हृदयविदारक घटना के बाद पीड़ित चतुर्वेदी परिवार को ढांढस बंधाने और मदद करने के लिए सामाजिक संगठन लगातार आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में त्रिशक्ति परिवार ने पीड़ित परिवार से भेंटकर उन्हें 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।त्रिशक्ति परिवार के संस्थापक डॉ. राम कल्प उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रायगढ़ गांव पहुंचा। पदाधिकारियों ने शोक संतप्त छः असहाय संतानों के परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
माता पिता की दर्दनाक मौत होने से इन बच्चों के सर पर से मां बाप की छाया उठ गई है।इस दौरान डॉ. उपाध्याय ने पीड़ित परिवार की बेटी रत्ना चतुर्वेदी को सहायता राशि के रूप में 51 हजार रुपये की चेक प्रदान किया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए डॉ. राम कल्प उपाध्याय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में त्रिशक्ति परिवार पीड़ित चतुर्वेदी परिवार के साथ पूरी तन्मयता से खड़ा है। संगठन भविष्य में भी इस परिवार की हरसंभव मदद करता रहेगा।
पट्टी इकाई के अध्यक्ष व अधिवक्ता नंदन चतुर्वेदी ने त्रिशक्ति परिवार के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष सूर्यमणि पाठक, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र पाठक, डॉ. महेश नारायण पाठक, चुन्नी पाठक और राम सजीवन सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
swatantra prabhat pratapgarh news uttar pradesh news public welfare rural India news Social Responsibility Hindi News Updates Social Service India Community Support Social Organization रायगढ़ हादसा Raigarh Incident Pratapgarh Trishakti Parivar Dr Ram Kalp Upadhyay Economic Assistance Chaturvedi Family Patti Tehsil News Humanitarian Support Ratna Chaturvedi Tragedy Relief Fund Nandan Chaturvedi Suryamani Pathak Kaushalendra Pathak Devendra Pathak Family Assistance


Comments