पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती 5 अगस्त को
मण्डलीय बैठक में बनी भागीदारी की रणनीति
बस्ती। बस्ती जिले के समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में होने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दिया हैं। इसी लक्ष्य को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की। बलिया से सपा सांसद और प्रदेश संयोजक सनातन पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आग्रह किया। बैठक में बस्ती से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, आवागमन की व्यवस्था, संगठनात्मक तैयारियों और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा के साथ निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की जयंती पर संगठन की ताकत दिखेगी और बस्ती से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सांसद सनातन पाण्डेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।अपने सम्बोधन में सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन की ताकत दिखाने का अवसर भी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या के कथित चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
पत्रकारों से बातचीत में सनातन पाण्डेय ने अयोध्या के कथित राम मंदिर चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- पूरे मामले में सिर्फ लीपापोती की जा रही है। जब प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है तो करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच अब तक क्यों नहीं हुई? उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कार्रवाई तब शुरू हुई, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सार्वजनिक रूप से उठाया।
सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि अगर एसआईटी जांच में अनियमितता सामने आई है तो कार्रवाई केवल कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और ड्राइवरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा- मामले में जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। चंपत राय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत में सांसद सनातन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कानपुर के खुशी दुबे प्रकरण और विजय मिश्रा के परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों के परिवारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा- कानून अपना काम करे, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।सर्किट हाउस पर आयोजित प्रेस वार्ता और सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सिद्धार्थनगर के पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष लालजी यादव, दयाशंकर मिश्र, प्रवीण पाठक, कोदई यादव, पूर्व मंत्री मोनू दूबे, अनीता द्विवेदी, प्रिया पाठक आदि शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने जनेश्वर मिश्र की जयंती में भागीदारी पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
akhilesh yadav swatantra prabhat समाजवादी पार्टी basti news uttar pradesh news Uttar Pradesh Politics Basti District News SP Workers Meeting political news up Hindi News India BJP vs SP Sanatan Pandey Rajendra Prasad Chaudhary Ram Mandir Donation Issue जनेश्वर मिश्र जयंती Samajwadi Party Basti Lucknow Political Event Janeshwar Mishra Birth Anniversary Mahendranath Yadav Ayodhya Donation Controversy SP Organizational Meeting Lucknow Rally 2026 Political Strategy Meeting Samajwadi Movement Sanatan Pandey Statement


Comments