नवीनतम
फीचर्ड
जल संरक्षण का दिया गया संदेश, भूजल रिचार्ज तकनीकों की दी जानकारी।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में भूजल संरक्षण एवं जल संसाधनों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीबीएल कॉन्वेंट
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में भूजल संरक्षण एवं जल संसाधनों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीबीएल कॉन्वेंट विद्यालय एवं गुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को भूजल के महत्व, गिरते भूजल स्तर, भूजल दोहन के दुष्परिणाम, जल की उपलब्धता तथा भूजल रिचार्ज की आधुनिक एवं पारंपरिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार बढ़ते भूजल दोहन और वर्षा जल के समुचित संरक्षण के अभाव में भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है। उन्होंने छात्राओं से वर्षा जल संचयन, जल का विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ निबंध लेखन, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने जल संरक्षण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की शिक्षकों एवं अतिथियों ने सराहना की।


Comments