गरीबी के बीच बेटी की जिंदगी बचाने की जंग, मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि और समाजसेवी

महराजगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम टूक निवासी अख्तर अली का परिवार इन दिनों अपनी 12 वर्षीय बेटी के इलाज को लेकर गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज,रायबरेली।  महराजगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम टूक निवासी अख्तर अली का परिवार इन दिनों अपनी 12 वर्षीय बेटी के इलाज को लेकर गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। 29 जून को पेड़ से गिरने के कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद एम्स, लखनऊ मेडिकल कॉलेज सहित कई अस्पतालों में इलाज का प्रयास किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
 
डॉक्टरों की जांच में पता चला कि हादसे में बच्ची का पैंक्रियास (अग्न्याशय) गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते तत्काल ऑपरेशन करना पड़ा। परिजनों के अनुसार अब तक ऑपरेशन, दवाइयों और अन्य उपचार पर लगभग 3 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। यह पूरी राशि परिवार ने कर्ज और उधार लेकर जुटाई है।
 
पीड़ित पिता अख्तर अली ने बताया कि उनके पास न तो खेती के लिए जमीन है और न ही कोई ऐसी आर्थिक व्यवस्था जिससे आगे का इलाज और दवाइयों का खर्च उठाया जा सके। उनका कहना है कि अब परिवार के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है और दवाइयों के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं।
 
मामले की जानकारी मिलते ही *बछरावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम सुंदर भारती* पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक के साथ ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शुभचिंतक भी बच्ची के इलाज में आर्थिक सहयोग के लिए आगे आए हैं।
 
पीड़ित परिवार ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन तथा सक्षम लोगों से अपील की है कि वे बच्ची के इलाज में सहयोग करें, ताकि उसका उपचार बिना रुके जारी रह सके और उसकी जान बचाई जा सके।
 
क्षेत्र में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग भी जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि सामूहिक सहयोग से बच्ची का इलाज सफलतापूर्वक पूरा हो सकेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें