घर के पीछे से घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण व पचास हजार रूपए पर किया हाथ साफ 

घर में घुस रहे दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद, चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का तार तोड़कर घटना को दिया अंजाम 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र के रतेह चौराहा के पास सेमरा कलां गांव में शुक्रवार की देर रात मकान के पीछे से घुसे हौसला बुलंद चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण व पचास हजार रूपए नगद उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी सीताराम केसरवानी व स्वजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

सेमरा कलां गांव निवासी सीताराम केसरवानी ने अपने रिहायशी मकान के आगे के हिस्से में किराने की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य मकान के ऊपरी हिस्से में सोने चले गए। वहीं गृहस्वामी मकान के सामने वाले हिस्से में सो रहे थे।रात दो बजे के करीब घर के पीछे लगे लकड़ी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर मकान के भीतर घुस गए। चोरों ने घर में घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरे का तार तोड़कर अलग कर दिया।

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई  Read More बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई 

लेकिन सीसीटीवी कैमरे में घर में घुस रहे दोनों चोर कैद हो गए।चोर घर के पिछले हिस्से के कमरे में घुसकर आलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए।चोर किराने की दुकान में दराज में रखे पचास हजार नकद भी उठा ले गए। गृहस्वामी सीताराम केसरवानी के अनुसार चोर आलमारी में रखे पत्नी स्वर्गीया सीता केसरवानी मां गुलाब कली और बेटे अनुज की पत्नी रूबी के करीब 52 लाख रुपए की कीमत के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए।चोर दुकान में रखा पचास

डगमगपुर में बड़ा हादसा: सुबह 6 बजे बिजली का तार सुधारने पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत Read More डगमगपुर में बड़ा हादसा: सुबह 6 बजे बिजली का तार सुधारने पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

हजार रूपए नगद भी ले गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार,एसआई रमेश यादव, पुनीत गुप्ता व रघुवर शरण राय ने घटना की जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और दोनों चोरों की पहचान कराने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि घटना की हर पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में कैद गमछे से मुंह ढके दोनों चोरों की पहचान करवाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

9 अगस्त को कजरी महोत्सव का आयोजन Read More 9 अगस्त को कजरी महोत्सव का आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें