नवीनतम
फीचर्ड
2027 के यूपी बोर्ड के प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए सात अग्रसारण केंद्र घोषित
कानपुर यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027के प्राइवेट परीक्षार्थियों के पंजीकरण और आवेदन पत्र
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण। कानपुर यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027के प्राइवेट परीक्षार्थियों के पंजीकरण और आवेदन पत्र अग्रसारण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ज़िले में सात अग्रसारण केंद्र घोषित किए गए हैं,,
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र सदर घाटमपुर,नरवल, और बिल्हौर, तहसीलों के राजकीय विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है,,
राजकीय बालिका इंटर कालेज चुन्नी गंज, राजकीय बालिका इंटर कालेज सिंहपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज भौती, राजकीय बालिका इंटर कालेज बिधनू, राजकीय बालिका इंटर कालेज घाटमपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज नरवल,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलिया पुर शामिल हैं, प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 500 , हाईस्कूल,और 700 इंटरमीडिएट कुल 1200 प्राइवेट परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों का पंजीकरण और अग्रसारण किया जाएगा,, प्रदेश के बाहर के परिक्षार्थियों,विदेशी नागरिकों तथा अन्य शिक्षा बोर्डों से आने वाले छात्रों का पंजीकरण बालिका इंटर कालेज चुन्नी गंज में होंगा।


Comments