करैली पुलिस ने  गोवंश बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार।

करैली थाना पुलिस ने चोरी किया गया एक गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

प्रयागराज।

करैली थाना पुलिस ने चोरी किया गया एक गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, करैली थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र स्थित बकरीदी चाय वाली गली में घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का एक गोवंश बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान पुत्र अनीस उर्फ कल्लू (22 वर्ष) निवासी इलेक्ट्रॉनिक बाजार, थाना शाहगंज तथा साहिल पुत्र सलीम (21 वर्ष) निवासी शाहगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना करैली में मु0अ0सं0 147/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि गोवंश चोरी की अन्य घटनाओं एवं संभावित गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें