राज्यपाल ने इलाहाबाद संग्रहालय में सुमित्रानंदन पंत साहित्यिक वीथिका का किया उद्घाटन।

उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं इलाहाबाद संग्रहालय समिति की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को इलाहाबाद संग्रहालय का दौरा किया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभा। 
 
प्रयागराज। 
 
उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं इलाहाबाद संग्रहालय समिति की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को इलाहाबाद संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुमित्रानंदन पंत साहित्यिक वीथिका का विधिवत उद्घाटन किया और वीथिका के पूर्ण डिजिटलीकरण के निर्देश दिए, ताकि साहित्य प्रेमी एवं शोधार्थी आधुनिक तकनीक के माध्यम से महान साहित्यकार के जीवन, कृतित्व और साहित्यिक योगदान से आसानी से परिचित हो सकें।
 
राज्यपाल ने वीथिका का अवलोकन करते हुए प्रदर्शित दुर्लभ साहित्यिक सामग्री, पांडुलिपियों, चित्रों एवं अन्य संग्रहों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से संग्रहालयों को अधिक आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाया जाना चाहिए, जिससे नई पीढ़ी भारतीय साहित्य और संस्कृति से जुड़ सके।
 
दौरे के दौरान राज्यपाल ने संग्रहालय की अनुभव वीथिका का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विभिन्न दिव्यांग विद्यालयों से आए बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उनकी शिक्षा, रुचियों और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनके उत्साह की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांग बच्चों के लिए वाइल्डलाइफ सेंचुरी एवं अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 
इस अवसर पर राज्यपाल ने सुमित्रानंदन पंत साहित्यिक वीथिका पर आधारित कैटलॉग का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह कैटलॉग शोधार्थियों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा पंत जी के साहित्य और व्यक्तित्व को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें