कोन थाने का सिपाही बना दरोगा, थाने सहित परिजनों में खुशी का माहौल

प्रभारी निरीक्षक ने लगाए स्टार,दी शुभकामनाएं

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/सोनभद्र-

कोन में शुक्रवार का दिन खुशी और गौरव का दिन रहा ।उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा में कोन थाने के दो पुलिसकर्मियों ने शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में अन्य पुलिस जवानों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है। बतादें कि कोन थाना में पिछले करीब दो वर्षों से आरक्षी के पद पर तैनात राम भवन कुशवाहा ने उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) परीक्षा उत्तीर्ण कर दरोगा पद पर अंतिम रूप से चयन प्राप्त किया, वहीं हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र को पदोन्नति के बाद उपनिरीक्षक बनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने दोनों पुलिसकर्मियों के कंधों पर उपनिरीक्षक के स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

IMG-20260717-WA0029

जनपद देवरिया निवासी राम भवन कुशवाहा अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासित कार्यशैली और सौम्य व्यवहार के लिए थाना कोन में पहचान रखते हैं। नियमित पुलिस ड्यूटी के साथ उन्होंने लगातार अध्ययन जारी रखा और कठिन परिश्रम के बल पर उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना सपना साकार किया। उनकी उपलब्धि से थाना परिसर में उत्साह का माहौल रहा और साथी पुलिसकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षक की पत्नी ने अपने ही पति पर दूसरी पत्नी रखने का लगाया आरोप Read More शिक्षक की पत्नी ने अपने ही पति पर दूसरी पत्नी रखने का लगाया आरोप

इसी क्रम में हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र को विभागीय पदोन्नति के बाद उपनिरीक्षक का पदभार मिलने पर सम्मानपूर्वक स्टार पहनाए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पदोन्नति और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दोनों ही पुलिसकर्मियों के समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान हैं। आगे उन्होंने कहा कि दोनों ही उप निरीक्षक अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करेंगे।उन्होंने मीडिया वंधुओं से अपील किया कि खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करें ताकि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिल सके।

ऐतिहासिक 150वें वर्ष की जनकपुरी भावना एस्टेट रोड पर सजेगी, बाबरपुर का नाम 'जनकपुरी' करने का प्रस्ताव; विधायक ने दिया सकारात्मक आश्वासन Read More ऐतिहासिक 150वें वर्ष की जनकपुरी भावना एस्टेट रोड पर सजेगी, बाबरपुर का नाम 'जनकपुरी' करने का प्रस्ताव; विधायक ने दिया सकारात्मक आश्वासन

बतादें कि राम भवन कुशवाहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं साथियों को देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। वहीं उपनिरीक्षक त्रिभुवन चंद्र ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे।

रिहंदेश्वर धाम से कल्याण केन्द्र तक जयघोष के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब Read More रिहंदेश्वर धाम से कल्याण केन्द्र तक जयघोष के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

समारोह के दौरान थाना कोन के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों उपनिरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह अवसर थाना कोन के जवानों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें