पुलिस अधीक्षक ने किया मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी संचालन एवं महिला सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित

महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा बुधवार दिनांक 15.07.2026 को पुलिस लाइन चुर्क सभागार में मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी संचालन एवं महिला सुरक्षा से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार सहित जनपद के समस्त थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों पर कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG-20260715-WA0087

विश्व पर्यावरण दिवस पर दुद्धी विकास खंड में हजारों पौधे  किये गये रोपड़  Read More विश्व पर्यावरण दिवस पर दुद्धी विकास खंड में हजारों पौधे किये गये रोपड़

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों के सुव्यवस्थित संचालन, केन्द्रों के सुन्दरीकरण, पीड़ित महिलाओं की संवेदनशील काउंसलिंग, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक मिशन शक्ति केन्द्र को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सहायता, सुरक्षा एवं विश्वास का केन्द्र बनाते हुए उनके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दुबौलिया फीडर में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, अधिवक्ता ने अधीक्षण अभियंता से निष्पक्ष जांच की मांग Read More दुबौलिया फीडर में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, अधिवक्ता ने अधीक्षण अभियंता से निष्पक्ष जांच की मांग

इसके अतिरिक्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

समर्थकों संग पैदल मार्च निकालकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपा Read More समर्थकों संग पैदल मार्च निकालकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपा

बैठक के अंत में मिशन शक्ति केन्द्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें