प्रथम प्रयास में नीट फतह: कृतिका दुबे ने 613 अंक और ऑल इंडिया 6567वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान

डॉक्टर बनने के सपने को दी नई उड़ान, गांव पटौहा की बेटी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में जश्न

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्ट- बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील )

गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला क्षेत्र के ग्राम पटौहा की प्रतिभाशाली छात्रा कृतिका दुबे ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता हासिल कर परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। कृतिका ने 613 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 6567वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य ने दिलाई बड़ी सफलता

कृतिका, ग्राम पटौहा निवासी आशुतोष दुबे की पुत्री हैं। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहीं कृतिका का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना था। इसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने नियमित अध्ययन, समयबद्ध तैयारी और कठिन परिश्रम को अपनी दिनचर्या बनाया परिणामस्वरूप उन्होंने देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नीट को पहले ही प्रयास में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस Read More जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया 80 वा स्वतंत्रता दिवस

शैक्षिक सफर रहा प्रेरणादायक

डीएम ने छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र, कहा- लक्ष्य तय कर पूरी लगन से जुटें Read More डीएम ने छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र, कहा- लक्ष्य तय कर पूरी लगन से जुटें

कृतिका की प्रारंभिक शिक्षा मां सरस्वती देवी शिक्षा संस्थान, पटौहा से हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा 9 और 10 की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर बालिका विद्यालय, सूर्यकुंड, गोरखपुर से पूरी की। इंटरमीडिएट की शिक्षा एक निजी विद्यालय से प्राप्त करने के साथ-साथ उन्होंने एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान से नियमित तैयारी की। परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी सफलता की मजबूत नींव रखी।

184 विधानसभा जगदीशपुर भ्रमण के दौरान युवा भाजपा नेता रोहित पासी ने  लोगों का जाना कुशलक्षेम  Read More 184 विधानसभा जगदीशपुर भ्रमण के दौरान युवा भाजपा नेता रोहित पासी ने  लोगों का जाना कुशलक्षेम 

दिवंगत बाबा के सपने को पूरा करने का संकल्प

अपनी सफलता पर भावुक कृतिका ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने बड़े पिता संतोष कुमार दुबे, माता-पिता के निरंतर सहयोग तथा अपने दिवंगत बाबा स्वर्गीय राम उजागिर दुबे की प्रेरणा को देती हैं। उन्होंने कहा कि उनके बाबा हमेशा उन्हें डॉक्टर के रूप में देखना चाहते थे। आज की सफलता उसी सपने को साकार करने की दिशा में पहला बड़ा कदम है और आगे भी वह पूरी निष्ठा से मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर समाज की सेवा करेंगी।

बधाइयों का लगा तांता, क्षेत्र में गर्व का माहौल

कृतिका की उपलब्धि पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विधायक राजेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश ओझा, प्रदीप पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, अनन्त दुबे, देवब्रत मिश्र, केदार नाथ शुक्ल, आनन्द शुक्ल, सुशील दुबे, शक्तिधर शुक्ल, आचार्य ब्रह्मानन्द दुबे, राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. नवनीत मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि कृतिका आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गोरखपुर जनपद का नाम देशभर में रोशन करेंगी।

Post Comments

Comments