हर पौधा बने पेड़, हर व्यक्ति बने प्रहरी-जगदीश सिंह पटेल

बीपैक्स जमुई मे वृक्षारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश-

जिला सहकारीबैंक मिर्जापुर/ सोनभद्र के चेयरमैन डाॅ0 जगदीश सिंह पटेल ने आज बीपैक्स जमुई मे पौधारोपण करके एक पेड़ माँ के नाम अभियान मे सहकारिता विभाग की सशक्त भागीदारी दर्ज कराई।

इस अवसर डाॅ0जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि सूबे के मुखिया योगी जी और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर की प्रेरणा और मार्गदर्शन से प्रारंभ हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम मे यही प्रार्थना है कि हर पौधा पेड़ बने और हर व्यक्ति इसका प्रहरी।जैसे माँ शिशु को पोषण , स्नेह और दुलार देती है, उसी तरह हम एक पेड़ माँ के नाम पर लगाकर माँ की पावन स्मृति को नमन करें और कृतज्ञता ज्ञापन करें।

विधायक ने रुद्रपुर के वैभव वर्मा के हत्यारों पर कड़ी कार्यवाई के लिये मुख्यमंत्री से मिलकर किया मांग Read More विधायक ने रुद्रपुर के वैभव वर्मा के हत्यारों पर कड़ी कार्यवाई के लिये मुख्यमंत्री से मिलकर किया मांग

डाॅ0जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि वृक्षारोपण हमारा सामाजिक दायित्व है। धरती और प्रकृति भी माँ का ही स्वरूप हैं।पेड़ लगाकर ही हम इनके स्नेह का प्रतिदान कर सकते हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया Read More भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया

इस अवसर पर उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय ने कहा वृक्षारोपण महायज्ञ के अवसर पर रोपित किए गए पौधे की सघन उर्जा से यह परिसर प्रकाशमान है।आज इस कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर हम सभी सहकारी बन्धुओं , बीपैक्स सचिवों और अधिकारियो को बधाई और शुभकामना देते है।

बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा:कांवड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा Read More बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा:कांवड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा

इस अवसर पर एडीसीओ मड़िहान सोनिया टंडन,सीईओ जिला सहकारी बैंक राजकुमार यादव, डीजीएम जिला सहकारी बैंक,अध्यक्ष बीपैक्स तथा शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें