सोनम वांगचुक के अनशन की उपेक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत -पवन कुमार सिंह एडवोकेट

सोनम वांगचुक से वार्ता करें, उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें तथा लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में सार्थक कदम उठाने की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो  रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से अनशन पर बैठे समाजसेवी सोनम वांगचुक की लगातार हो रही उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण एवं अहिंसक आंदोलन जनता की आवाज़ होते हैं। यदि कोई व्यक्ति इतने दिनों से अनशन पर बैठा है और अब तक सरकार अथवा प्रमुख जनप्रतिनिधियों द्वारा उनसे संवाद स्थापित करने का गंभीर प्रयास नहीं किया गया है, तो यह लोकतांत्रिक संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक Read More स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

आगे पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि किसी भी जनआंदोलन का समाधान संवाद और सकारात्मक पहल से ही संभव है। सरकार एवं सभी जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सोनम वांगचुक से वार्ता करें, उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें तथा लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में सार्थक कदम उठाएं।

जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित Read More जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने कहा कि शिक्षा, पर्यावरण एवं देश के भविष्य से जुड़े विषय केवल किसी एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के सरोकार हैं। ऐसे मुद्दों पर संवेदनशीलता, संवाद और सकारात्मक निर्णय समय की आवश्यकता है।

बीजपुर से कांवड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना Read More बीजपुर से कांवड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें