नवीनतम
फीचर्ड
यातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
अंबेडकर नगर। यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए।
इन पंपलेट्स में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, ओवर स्पीडिंग से बचना, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
उन्होंने अपील की कि सभी चालक व पैदल यात्री यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, क्योंकि छोटी-छोटी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।स्थानीय नागरिकों और चालकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। यातायात पुलिस भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बना रही है।


Comments