बस्ती में जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़: पुलिस की मौजूदगी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस की मौजूदगी में हत्या होने पर पुलिस सिस्टम पर सवाल उठ रहा है हमेशा विवादों को बढ़ावा दे रही है  हरैया पुलिस पुलिस के झूठे आश्वासन पर उच्च अधिकारी भी पीड़ित की नहीं सुनते हैं

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के जीवधरपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान एक युवक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
परिजनों के अनुसार, 13 जुलाई की रात करीब 9 बजे पुरानी जमीन की रंजिश को लेकर गांव निवासी सुमित सिंह उर्फ मोनू और उसके पिता अवध बिहारी सिंह कथित रूप से लाठी-डंडों से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने शिव कुमार सिंह के साथ मारपीट की, उन्हें घसीटते हुए बाहर ले गए और गला पकड़कर जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
 
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल शिव कुमार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी के दौरान हुई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
C. O. सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी का कहना है कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह हमारा होता है सामने हरैया पुलिस गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं पुलिस की लापरवाही एक बच्चे कार्रवाई करती है कृपया मिलने के बाद पीड़ित की नहीं सुनी जाती है यह हरिया पुलिस की कार्यशैली प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है हरैया पुलिस मामले को निपटारा न करके विवादित कर देता है जिससे विवाद की स्थिति बनी रहती है और अप्रिय घटना घट जाती है पुलिस रुपया के पीछेभागती है न्याय करने के बजाय रुपया लेकर निस्तारण करने दिया जा रहा है
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार