हंडिया में ट्रक की टक्कर से शिक्षामित्र की मौत

हंडिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात दैनिक अखबार संवाददाता 
 
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर गांव निवासी रीता देवी (42) अपने पति अरविंद पटेल के साथ शनिवार सुबह बाइक से प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक हंडिया थाना क्षेत्र के बगहां गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
 
टक्कर इतनी भीषण थी कि रीता देवी सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति अरविंद पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
 
सूचना मिलते ही हंडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अरविंद पटेल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। 
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें