चुनार विधायक ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्तिपत्र वितरण किया।
सीखड़ चुनार।
संवाददाता विभूति पांडे उर्फ रतन पांडे
मीरजापुर।तहसील सभागार कक्ष में शुक्रवार को नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह ने नियुक्तिपत्र वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने नवचयनित सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि देश प्रदेश कि मोदी योगी कि सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही हैं। जिसके क्रम में आज आप लोगों को नियुक्तिपत्र दिया गया। आप लोग अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करें। कार्यक्रम को तहसीलदार इवेंद्र
कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी सीखड़ डॉ नीलू मिश्रा, सीडीपीओ नरायनपुर रेनू पांडेय , सीडीपीओ जमालपुर रीता कुशवाहा ने सभागार में उपस्थित नवचयनित सहायिकाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनाते कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरीके से सहायिकाओं को मां यशोदा का दर्जा देकर सम्मान किए हैं उसी तरह आप लोगों को नन्हे मुन्हें बच्चों को जिम्मेदारी पूर्वक उनके घर से लाना और उन्हें उनके घर तक पहुंचाना भी है बच्चों को प्यार से पढ़ाना समझाना है। इस दौरान सीखड़ विकास खण्ड के 17, नरायनपुर के 50,
Read More हरे पेड़ों की अवैध कटान से ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग व पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवालजमालपुर के 73 सहायिकाओं को नियुक्तिपत्र दिया गया।नियुक्तिपत्र पाते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे कई महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से इस अवसर का इंतजार था। नियुक्ति पत्र मिलने से अब उन्हें रोजगार के साथ-साथ गांव की महिलाओं और बच्चों की सेवा करने का मौका मिलेगा। सहायिकाओं की जिम्मेदारी है कि वे केन्द्र पर समय से पहुंचकर बच्चों को पोषाहार, टीकाकरण और शिक्षा से जोड़ने का काम करें। गर्भवती और धात्री महिलाओं की देखभाल में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। सीडीपीओ सीखड़ ने सभी नव नियुक्त सहायिकाओं को सरकारी नियमों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और
ईमानदारी से कार्य करने पर ही ग्रामीण क्षेत्र में पोषण और स्वास्थ्य का स्तर सुधरेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी सहायिकाओं ने राष्ट्र और समाज की सेवा का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, मण्डल अध्यक्ष मंगरू साहनी, मुन्ना पांडेय, आलोक श्रीवास्तव,कृषन मोदनवाल, सुपरवाइजर नन्दिता तिवारी, कुमुद विश्वकर्मा, रेनू मौर्या सहित नवनीत आंगनवाड़ी सहायिका उपस्थित रहीं ही।


Comments