हरे पेड़ों की अवैध कटान से ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग व पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटान से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 
 
बस्ती।
 
बस्ती जिले के कप्तान गंज  वन रेंज के दुबौलिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया बक्शी के राजस्व गांव रमवापुर एवं ग्राम पंचायत रमवापुर राजा में कथित रूप से बिना अनुमति हरे आम और महुआ के पेड़ों की अवैध कटान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी माफिया सक्रिय हैं और शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग और स्थानीय पुलिस समय पर सख्ती से कार्रवाई करे तो हरे पेड़ों की कटान पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उनका आरोप है कि लगातार हो रही अवैध कटान से जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने मामले से जुड़े साक्ष्य और रिकॉर्डिंग संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई है तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटान से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है और शासन की पर्यावरण संरक्षण नीति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
 
समाचार लिखे जाने तक वन विभाग और स्थानीय पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था। संबंधित विभागों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें