सिद्धार्थनगर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

संत रविदास नगर के गड़ाकुल निवासी 36 वर्षीय अनिल कुमार चौधरी पुत्र राजेंद्र चौधरी शुक्रवार सुबह घर साफ-सफाई में जुटे थे।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
सिद्धार्थनगर।
 
नगर पंचायत शोहरतगढ़ के संत रविदास नगर वार्ड में शुक्रवार सुबह करंट लगने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब घर में साफ-सफाई के दौरान वह बिजली का तार हटाने लगा। कुछ देर बाद स्वजन कमरे में पहुंचे तो वह फर्श पर अचेत पड़ा मिला।
 
 आनन-फानन में उसे संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
संत रविदास नगर के गड़ाकुल निवासी 36 वर्षीय अनिल कुमार चौधरी पुत्र राजेंद्र चौधरी शुक्रवार सुबह घर साफ-सफाई में जुटे थे। इसी दौरान एक बिजली मिस्त्री घर में विद्युत तारों की मरम्मत कर रहा था। बताया जाता है कि अनिल दूसरे कमरे में पहुंचे और स्वयं बिजली का तार हटाने लगे।इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गए और वहीं गिर पड़े। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो स्वजन उन्हें देखने कमरे में पहुंचे। वहां उनका शरीर फर्श पर पड़ा मिला।
 
 
परिजनों ने सांसें न चलने पर शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। युवक की मौत से पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
 
स्वजन शव से लिपटकर विलाप करते रहे। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।मृतक शिवपति इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता नंदलाल चौधरी के नाती बताए जाते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें