मुख्यमंत्री के संभावित 10 जुलाई दौरे को लेकर बस्ती में तैयारियां तेज..
बस्ती जिले के हरैया तहसील मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री के 10 जुलाई के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
बस्ती। बस्ती जिले के हरैया तहसील मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री के 10 जुलाई के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासनिक तैयारियां तेज जारी हैं। कार्यक्रम स्थल हेलीपैड, मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पल-पल तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दौरान किसी प्रकार की कमी न रहे..।
विभिन्न विभागों की टीमें अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में जुटी हैं और तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। संभावित दौरे को लेकर पूरे प्रशासनिक अमले में हलचल तेज है..।
yogi adityanath swatantra prabhat Basti uttar pradesh news district administration security arrangements inspection Government Program Public Administration Harraiya CM Visit Chief Minister Visit Administrative Preparations Helipad Inspection Official Review Development Review VIP Visit Civic Management Protocol July 10 Visit


Comments