नैनी में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, दो दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी

नैनी थाना प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर गौतम के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सब्जी मंडी, मलहरा फाटक, शंकर ढाल, चीनी मिल सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज।
 
नैनी थाना प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर गौतम के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सब्जी मंडी, मलहरा फाटक, शंकर ढाल, चीनी मिल सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश देते हुए संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि वे दो दिनों के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।वही नैनी स्टेशन रोड पर ई रिक्शा वालों का कब्जा रहता है।इस पर भी अंकुश लगाने की मांग कर रहे स्थानीय लोग।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें