सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, मामा-भांजा तालाब व डांडी में हटाया गया अवैध कब्जा

प्रदेश सरकार के निर्देश पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात   
 
नैनी प्रयागराज।
 
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।
 
इसी क्रम में बुधवार को उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा पुलिस बल के साथ नैनी क्षेत्र स्थित मामा-भांजा तालाब पहुंचे। यहां कुछ लोगों द्वारा पावर हाउस की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
 
इसके बाद प्रशासनिक टीम डांडी क्षेत्र पहुंची, जहां चारागाह की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाकर जमीन को खाली कराया गया। पूरे अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।उप जिलाधिकारी तपन मिश्रा ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
 
उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व भी तहसील प्रशासन ने करछना गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जा 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें