17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महतया 

 नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा स्थित यमुना कछार में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात। 
 
नैनी,प्रयागराज।
 
 नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा स्थित यमुना कछार में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किशोर का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।मृतक की पहचान अरुण निषाद उर्फ भोला निषाद (17 वर्ष) के रूप में हुई है।
 
वह राजू निषाद और ललिता देवी के चार बच्चों में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार अरुण ने सेंट जेवियर स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसने बलिया में कक्षा 11 में प्रवेश लिया था और वहीं अपने चाचा विनोद निषाद तथा चाची उषा निषाद के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 के आसपास अरुण का परिवार बलिया से प्रयागराज आकर नैनी थाना क्षेत्र के महेवा स्थित यमुना कछार में प्रयाग हिंदी विद्यापीठ के पीछे झोपड़ी बनाकर रहने लगा था। परिवार कछार में अधिया पर खेती कर जीविकोपार्जन करता है।
 
मां का आरोप है कि पंचायत के दौरान चाचा-चाची ने मोबाइल फोन पर कुछ दिखाते हुए अरुण को धमकाया,जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया।बताया गया कि इसके बाद अरुण घर से निकल गया और महेवा स्थित यमुना कछार में खेत के पास बांस के बने मचान से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
गुरुवार सुबह करीब पांच बजे परिजनों ने खेत में उसका शव फंदे से लटकता देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची नैनी  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
पुलिस ने मामले में मृतक के चाचा विनोद निषाद और चाची उषा निषाद से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मृतक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।घटना के बाद मृतक की मां ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन की जांच तथा परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें