बस्ती के हरैया में धूमधाम से मनाई गई डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती, जुटे समर्थक

बस्ती के हरैया स्थित आर. जे. आर. एस. पटेल इंटर कॉलेज के प्रांगण** में आज अपना दल के संस्थापक, बौद्ध सत्त्व यशकाय डॉ. सोनेलाल पटेल जी का जन्मदिवस केक काटकर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती के हरैया स्थित आर. जे. आर. एस. पटेल इंटर कॉलेज के प्रांगण** में आज अपना दल के संस्थापक, बौद्ध सत्त्व यशकाय डॉ. सोनेलाल पटेल जी का जन्मदिवस केक काटकर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12:00 बजे आयोजित हुए इस भव्य समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया।
 
अपना दल (कमेरावादी) पार्टी के जिलाध्यक्ष राम भवन पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सिद्धनाथ पटेल बंसीलाल पटेल राम जियावन पटेल भीम गौतम सभी लोग रहे मौजूद । डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष राम भवन पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल जी ने अपना पूरा जीवन शोषितों, वंचितों, किसानों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। आज के दिन हम सभी उनके बताए गए सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का दृढ़ संकल्प लेते हैं।
 
समारोह के दौरान वक्ताओं ने समाज में समानता और कमेरा (मजदूर-किसान) समाज के हक-अधिकारों की बात रखी। कार्यक्रम के अंत जिलाध्यक्ष राम भवन पटेल ने इंटर कॉलेज प्रांगण में आए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें