मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज : विधायक श्यामधनी राही और जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर में विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्यामधनी राही ने मंच निर्माण, जनसभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, आवागमन मार्ग, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग और विशिष्ट अतिथियों व आमजन की सुविधाओं से जुड़े सभी बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए और कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल, उपजिलाधिकारी राहुल सिंह, क्षेत्राधिकारी विश्वजीत और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल किशोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विधायक को अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी और बताया कि कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से जारी है।
hindi news yogi adityanath India news UP Government uttar pradesh news Siddharthnagar Chief Minister Yogi Adityanath district administration siddharthnagar news security arrangements inspection bjp news Government Program Shyamdhani Rahi Development Works Public Infrastructure Event Preparations Independent Prabhat Kapilvastu Public Meeting Kapilvastu MLA Shivsharanappa G N CM Visit Chief Minister Visit Administrative Preparations Rally Preparations Rahul Singh SDM Vishwajeet CO Kamal Kishore PWD Rinku Pal


Comments