नवीनतम
फीचर्ड
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रेशर हॉर्न, मॉडीफाइड साइलेंसर, हूटर लगे वाहनों के हुए चालान
कानपुर नगर पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और कार्रवाई की गई।
कानपुर। कानपुर नगर पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं ध्वनि प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 27.06.2026 से दिनांक 28.06.2026 तक एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न प्रमुख
चौराहों / तिराहों पर वाहनों की सघन जांच की ।
अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 354 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान के तहत दोपहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
ट्रकों एवं भारी वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई। निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से लगी नीली/लाल बत्ती एवं हूटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई । नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों का मौके पर चालान किया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वाले एवं मॉडिफाइड उपकरणों से शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं तथा सुरक्षित यातायात
व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करते हुए यातायात नियमों का पालन करें।
breaking news swatantra prabhat uttar pradesh police kanpur news traffic police kanpur road safety traffic rules Police Action Kanpur Traffic Police traffic enforcement Road Safety Campaign Traffic Challan Vehicle Checking Ravindra Kumar Modified Silencer Pressure Horn Hooter Vehicle Inspection Illegal Modification Kanpur City


Comments