वाल्टरगंज के महदेव गांव मे तालाब मे उतराता मिला किशोर का शव

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित महदेव गांव के पास रविवार सुबह एक तालाब में 16 वर्षीय किशोर का शव मिला। मृतक की पहचान महदेव गांव निवासी उदय राज गोंड के पुत्र विनय गोंड (16) के रूप में हुई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित महदेव गांव के पास रविवार सुबह एक तालाब में 16 वर्षीय किशोर का शव मिला। मृतक की पहचान महदेव गांव निवासी उदय राज गोंड के पुत्र विनय गोंड (16) के रूप में हुई। ग्रामीणों ने सुबह करीब 6 बजे तालाब में शव तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समय और कैलेंडर
 
ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के गले पर एक गहरे काले रंग का निशान मिला है जिससे हत्या की आशंका प्रबल होती है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया। आरोप है कि यह डूबने का मामला नहीं, बल्कि किसी ने विनय की हत्या कर शव को जलाशय में फेंक दिया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही जायेगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें