धोखाधड़ी के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार।

जार्जटाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी की गिरफ्तारी माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में की गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
प्रयागराज।
 
 जार्जटाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी की गिरफ्तारी माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में की गई।
 
पुलिस के अनुसार, माननीय एसीजेएम कक्ष संख्या-10, प्रयागराज द्वारा मुकदमा संख्या 1400/15 में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 419 (प्रतिरूपण), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी एवं कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग) तथा 66-डी आईटी एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद जार्जटाउन थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार