स्कूलों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश कमेटी की बैठक में बनी रणनीति   

विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी इसके लिए सभी विद्यालय एकजुट होकर के इसका सामना करेंगे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली /रिठौरा।बेसिक शिक्षा कल्याण समिति की बैठक रविवार को एम0पी0 पब्लिक स्कूल  में प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक  के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमें  प्रदेश भर के विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यो ने हिस्सा लिया। विद्यालय संचालकों को किसी विभागीय अधिकारी के द्वारा नाजायज प्रताड़ित न किया जाए। इसी लिए सभी विद्यालय संचालकों को एकजुट होकर रहना चाहिए।सभी स्कूल संचालक किसी भी विद्यालय की समस्या पर होने  पर एक दूसरे की मदद के लिए अवश्य पहुंचने का कष्ट करें ।
 
इसी के  साथ-साथ अन्य जनपदों में समिति के विस्तार को लेकर के चर्चाएं हुई। बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के प्रदेश प्रमुख महासचिव  राजीव यादव  के ने बताया  इस माह से समिति का प्रत्येक जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ।जो तीन महीने चलेगा समिति पूरे प्रदेश में हर जिले में जाकर नए सदस्य बनाए जाएंगे। बरेली जिला अध्यक्ष मदन लाल शर्मा के पास सभी पदाधिकारी अपने दो फोटो और आधार जमा कर दें ।
 
इसी के साथ-साथ जिला कमेटी को निर्देशित किया गया कि वह प्रत्येक माह में स्कूलों की समस्याओं को लेकर के एक ज्ञापन अति आवश्यक रूप से जिला बेसिक अधिकारी को जरूर दें। जुलाई के अंतिम सप्ताह में निदेशालय लखनऊ ज्ञापन देने- जाने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण  तैयार रहें।
 
इसकी तिथि और समय अध्यक्ष  के द्वारा जल्द ही घोषित कर दी जाएगी ।इसी के साथ-साथ प्रदेश प्रमुख महासचिव ने यह भी बताया गया जिलाधिकारी के द्वारा एक प्रशासनिक कमेटी का गठन कर दिया गया है। जो विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी इसके लिए सभी विद्यालय एकजुट होकर के इसका सामना करेंगे ।किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है । 
 
किसी विद्यालय संचालक  को कोई परेशानी होती है वह तत्काल समिति के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी से संपर्क अति आवश्यक रूप से करें। जिससे उसकी समस्याओं का समय रहते निदान हो सके इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाले दीन पाल रामकृष्ण शुक्ला प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद फराज प्रदेश प्रदेश महासचिव मनोज मिश्रा कोऑर्डिनेटर बीoके0 गुप्ता प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता हिरदेश सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी।
 
 आसिफ अली प्रदेश सचिव जुनैद रजा खान प्रदेश सचिव केo केo शर्मा, एसoपी सिंह , संतोष, विवेक शाक्य नरेंद्र गंगवार , लालता प्रसाद गंगवार डॉo केoपी0 सिंह सहित तमाम प्रबंधक मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें