बी पैक्स ककरहवा के प्रभारी सचिव पर मनमानी का आरोप
जिलाधिकारी को पत्र देकर की जांच मांग
सिद्धार्थनगर । बी०पैक्स ककरहवा पर तैनात प्रभारी सचिव द्वारा समिति के संचालक मण्डल की बैठक कभी भी नहीं कराई गई है ।जो भी प्रस्ताव इनके द्वारा किया जाता वह फर्जी है न तो इनके द्वारा कभी कोई एजेन्डा निकाला गया है जो समिति नियमावली के विपरीत है। यह आरोप संचालक मंडल के सदस्य प्रेम मिलन शुक्ल ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा, उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रभारी सचिव द्वारा खाद वितरण में व्यापक मनमानी किया जाता है। इनके द्वारा समिति में व्यापक गड़बड़ी किया जा चुका है ।
जिसका शिकायत कई बार किया गया परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई। प्रभारी सचिव द्वारा बी० पैक्स हरिवंशपुर में कई गंभीर आरोप है। बी० पैक्स ककरहवा, बी० पैक्स हरिवंशपुर जाँच करा दिया जाय तो सभी मामलों का उजागर हो जायेगा प्रभारी सचिव की नियुक्ति भी सहकारी समिति अधिनियम के विपरीत है।इनके द्वारा बी पैक्स हरिवंशपुर में गोलमाल के कारण ही लगभग 6-7 माह हो गया अभी तक अभिलेखों का चार्ज नही दिया गया है। इस सम्बन्ध में ए.आर. कोऑपरेटिव का कहना है कि सचिव द्वारा संचालक मंडल का बैठक नहीं कराया जा रहा है , यह एक गंभीर मामला है, इसकी जांच कराकर संबंधित सचिव के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
breaking news hindi news local news uttar pradesh news District Magistrate siddharthnagar news government scheme Cooperative Department Rural Development Administrative Action खाद वितरण सिद्धार्थनगर न्यूज Fertilizer Distribution latest UP news Investigation Demand DM Siddharthnagar सहकारी समिति PACS Secretary Cooperative Society B PACS Kakrahwa बी पैक्स ककरहवा Secretary Allegation Corruption Complaint AR Cooperative PACS News


Comments