नवीनतम
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार।
उतरांव थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज। ।
उतरांव थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के खोदायपुर स्थित कसिया का पूरा जाने वाले अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना उतरांव में दर्ज मुकदमा संख्या 137/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 87 में दर्ज मामले की विवेचना की जा रही थी। इस मामले में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर इमरान (30 वर्ष) पुत्र मुसाफिर अहमद, निवासी ग्राम कसेरूआ कलां, सहसों, थाना सरायइनायत, कमिश्नरेट प्रयागराज को खोदायपुर स्थित कसिया का पूरा जाने वाले अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
crime news prayagraj prayagraj police breaking news hindi news swatantra prabhat prayagraj news local news uttar pradesh news Law and order kidnapping case arrested accused minor girl criminal investigation bns Police Action Child Safety Bharatiya Nyaya Sanhita Utraon police Sarai Inayat Sahson Utraon Missing Minor Imran Khodaypur Kasia Ka Pura Kaserua Kalan


Comments