नवीनतम
फीचर्ड
तेज रफ्तार डीसीएम ने हाईवे पर काम कर रहे तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल
जिले केराष्ट्रीय राजमार्ग पर पैचिंग का कार्य कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में कार्य में लगे एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इंजीनियर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस्ती। जिले केराष्ट्रीय राजमार्ग पर पैचिंग का कार्य कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में कार्य में लगे एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इंजीनियर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव के पास की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार/सोमवार की देर रात एनएचआई द्वारा सड़क पर पैचिंग का कार्य चल रहा था। इसी बीच डीसीएम संख्या यूपी 42 ईटी 3401, जो फैजाबाद की तरफ से बस्ती की ओर जा रही थी, छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई। इसके चलते पैचिंग कार्य में लगे सुजीत कुमार पुत्र तारा शंकर, निवासी नई बाजार, अहरौरा, जिला मिर्जापुर, उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, कृष्ण वीर पुत्र देशराज, निवासी जिरौली, जिला भरतपुर (राजस्थान) तथा अश्वनी प्रताप सिंह पुत्र जितेंद्र प्रताप सिंह, निवासी सन्नावा, जिला रायबरेली, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एनएचआई के कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल अश्वनी प्रताप सिंह का इलाज मेडिकल कॉलेज अयोध्या में, जबकि कृष्ण वीर का इलाज केजीएमयू, लखनऊ में चल रहा है।
breaking news swatantra prabhat Basti basti news uttar pradesh news kaptanganj District Magistrate local administration public health Superintendent of Police police investigation Village News Rural News Rural Development Environmental Pollution Sanitation Issue Health Hazard Mahulani Buzurg Illegal Poultry Farm Manju Maurya Widow Complaint Bad Odor Poultry Farm Complaint


Comments