चिकित्सकों ने दी डॉ. सैमुएल हैनिमैन को श्रद्धांजलि
होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली के जन्मदाता डॉ. सैमुअल फैड्रिक सी हैनिमैन की पुण्यतिथि शहर के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई।
सिद्धार्थनगर। होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली के जन्मदाता डॉ. सैमुअल फैड्रिक सी हैनिमैन की पुण्यतिथि शहर के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर इटवा, सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के चीफ होमियोपैथिक कंसल्टेंट डा. भास्कर शर्मा ने डॉ. सैमुअल फैड्रिक सी हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान वरिष्ठ होमियोपैथिक डा. भास्कर शर्मा ने कहा कि दुनिया के कई देशों में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित कर चुकी है। भारत में इसकी लोकप्रियता दूसरे स्थान पर है। इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत जैसे विकासशील देश में लोग इसे अपनाकर बहुत सारी बीमारियों का इलाज सस्ते में कर रहे हैं और स्वस्थ भी हो रहे हैं। डॉ. हैनिमैन होम्योपैथी की खोज की और इसे एक प्रभावी उपचार प्रणाली के रूप में विकसित किया। उनकी चिकित्सा पद्धति विश्व भर में लोकप्रिय हुई और आज कई देशों में होम्योपैथी को एक वैध चिकित्सा पद्धति के रूप में मान्यता प्राप्त है।सभी ने डा. हैनिमन को याद किया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. महेंद्र शुक्ला, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अजीत, डॉ .दिनेश कुमार मौर्य, देवी प्रसाद मौर्य, संतोष कुमार, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे l
swatantra prabhat uttar pradesh news Siddharthnagar Tribute Ceremony Healthcare Itwa Homeopathy Dr Samuel Hahnemann Hahnemann Death Anniversary Dr Bhaskar Sharma Homoeopathic Medical System Homoeopathic Research Centre Alternative Medicine Homoeopathic Doctors Medical Awareness Dr Chandrashekhar Verma Dr Mahendra Shukla Dr Manoj Sharma Dr Ajit Dr Dinesh Kumar Maurya


Comments