बीना वैध दस्तावेज / सीओपी धारी अधिवक्ताओं के न्यायालय में ड्रेस कोड पहनकर अनाधिकृत प्रैक्टिस की बार एसोसिएशन टीम ने की जांच पड़ताल

अधिवक्ताओं ने किया जाँच पड़ताल, बिना वैध दस्तावेज के अधिवक्ताओं को न्यायालय नहीं जाने की दी हिदायत

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

दुद्धी /सोनभद्र -

मुंसिफ कोर्ट परिसर में दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में बीना वैध दस्तावेज / सी ओ पी धारी अधिवक्ताओं के ड्रेस कोड पहनकर अनाधिकृत प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं का बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को विशेष संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। 

जांच के दौरान के दौरान न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों से उनके सी ओ पी और बार काउंसिल पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे गए । कई अधिवक्ताओं को ड्रेस कोड पहनकर अनाधिकृत बतौर अधिवक्ता न्यायालय / डायस पर नहीं जाने की हिदायत दी गई। जांच के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट , प्रेमचंद यादव एडवोकेट , जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट ,कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट , राकेश कुमार श्रीवास्तव , अंजनी सिंह एडवोकेट , आदर्श कुमार एडवोकेट, आशीष गुप्ता एडवोकेट , राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट , अभिनव कुमार जायसवाल , राजीव रंजन एडवोकेट आदि दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे ।

अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, 2027 में सपा सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प Read More अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, 2027 में सपा सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें