मई-जून की भीषण गर्मी में समाजसेवी पी के तिवारी ने चलाया जनजागरूकता अभियान

भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत दिलाने तथा जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि. के प्रबंधक एवं समाजसेवी पी.के. तिवारी द्वारा मई और जून माह में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

शुकुलबाजार, अमेठी। भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत दिलाने तथा जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि. के प्रबंधक एवं समाजसेवी पी.के. तिवारी द्वारा मई और जून माह में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
 
इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों तथा खेतों में कार्य कर रहे श्रमिकों और किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें गर्मी से बचाव के उपाय बताए गए।समाजसेवी पी.के. तिवारी ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, दोपहर की तेज धूप से बचने, सिर को ढककर बाहर निकलने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
 
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में थोड़ी सी सावधानी लोगों को गंभीर बीमारियों से बचा सकती है।अभियान के दौरान संस्था की ओर से जरूरतमंद श्रमिकों, किसानों एवं राहगीरों के लिए जलपान की व्यवस्था भी कराई गई। इसके साथ ही लोगों के सहयोग से लगभग 500 अंगवस्त्र भेंट कर गर्मी से बचाव का संदेश दिया गया। अंगवस्त्र प्राप्त करने वाले लोगों ने समाजसेवी पी.के. तिवारी के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें दुआएं दीं।
 
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में जहां लोग अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, वहीं पी.के. तिवारी लगातार समाजहित में कार्य कर मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों से जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलती है।इस अवसर पर समाजसेवी पी.के. तिवारी ने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे प्रत्येक सामाजिक कार्य में समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलता रहता है, जिससे संस्था को और अधिक कार्य करने की प्रेरणा और बल मिलता है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें