डांडी क्षेत्र में सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव,पुलिस शिनाख़्त करने मे जुटी 

नैनी थाना क्षेत्र के डांडी इलाके में मंगलवार को सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज।
 
नैनी थाना क्षेत्र के डांडी इलाके में मंगलवार को सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, डांडी स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सड़क की रेलिंग के पास एक युवक काफी देर तक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने जब युवक में कोई हलचल नहीं देखी तो अनहोनी की आशंका के चलते तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। मृतक की आयु लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस को युवक के पास से कोई पहचान पत्र अथवा अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें