29 वर्षों की सेवा के बाद कैलाशपति तिवारी सेवानिवृत्त

जिला सूचना कार्यालय, भदोही में मंगलवार को वरिष्ठ वाहन चालक कैलाशपति तिवारी के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। जिला सूचना कार्यालय, भदोही में मंगलवार को वरिष्ठ वाहन चालक कैलाशपति तिवारी के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने उनके 29 वर्षों के निष्कलंक, ईमानदार एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें