15 साल की उम्र मे मां बनी, अब ससुर,देवर लूट रहा इज्जत, गिरफ्तार नही कर रही पुलिस

बस्ती जिले केदुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने रेप के मामले मे आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग किया है। युवती ने गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केदुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने रेप के मामले मे आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग किया है। युवती ने गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दिया है। आरोप ससुर अलीकमर और देवर अल्तमस पर है। युवती का शौहर दिल्ली मे रहकर पढ़ाई करता है। आपको बता दें युवती इससे पहले दो बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी है।छुट्टियां व मौसमी आयोजन
 
युवती की तहरीर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुबौलिया पुलिस ने 11 जून को बीएनएस की धारा 85,64, 115(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। लेकिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने मे कोई रूचि नही दिखाई। आरोपियों की धमकियों और जिल्लत से परेशान युवती ने 24 जून को एसपी से मुलाकात कर इंसाफ अभियुक्तों के गिरफ्तारी की मांग की। एसओ दुबौलियां से बात करने पर उन्होने बताया कि मामला महला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है।
 
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका पूरा मामलायुवती के मुताबिक करीब 8 साल पहले 14 साल की उम्र मे गांव के ही आवेश पुत्र अलीकमर ने उसके साथ बलात्कार किया। वह गर्भवती हो गई। नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म मे जेल न जाना पड़े इसलिये आवेश के परिजनों ने युवती और उसके परिजनों पर दबाव बनाकर उसका आवेश से निकाह करा दिया। इसके बाद आवेश पढ़ाई की बात कहकर दिल्ली गया और फिर वापस नही लौटा। 15 साल की उम्र मे युवती मां बन गई। लेकिन उसके शैहर ने उससे और बेटी से कोई सम्बन्ध नही रखा। 
 
यहां तक कि उसका और बेटी का आधार कार्ड तक नही बनवाया और कोई मिल्कियत भी नही खरीदी। युवती का आरोप है कि आवेश और उसके परिवार के लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। मजबूरी का फायदा उठाकर ससुर अलीकमर और देवर अल्तमस ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
 
कभी नशीला पदार्थ खिलाकर तो कभी गरदन पर चाकू रखकर। कई बार सात साल की बेटी ने गलत तरीके से छूते और आपत्तिजनक स्थिति मे कमरे मे ले जाते हुये देखा है। इस अपमानजनक जीवन से छुटकारा पाने के लिये युवती दो बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी।
 
आरोप यह भी है युवती ने जब ससुर और देवर द्वारा की जा रही हैवानियत से अपनी सास शबनम को अवगत कराया तो उसने डंडे से मार दिया जिससे उसका हाथ टूट गया। पूरा मामला शौहर को फोन पर बताया तो उसने कहा तुम जियो या मरो, हमसे कोई मतलब नही है। युवती ने कहा उसकी बेटी और उसे जान का खतरा है। आरोपी, शौहर और सास शबनम लगातार मुकदमा उठाने का दबाव बना रहे हैं और कह रहे हैं मुकदमा उठा लो वरना जान से मार देंगे। इस मामले मे पुलिस ने अपना काम नही किया तो कोई भी वारदात हो सकती है इसलिये सतर्कता जरूरी है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें