फीचर्ड
नगर पंचायत महराजगंज में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का हुआ शुभारंभ
केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब नगर पंचायत महराजगंज में धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब नगर पंचायत महराजगंज में धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास से नगर की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत के चार अलग-अलग वार्डों में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता देखने को मिली।
आपको बता दें कि, नगर अध्यक्ष सरला साहू के प्रतिनिधि प्रभात साहू ने सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। सबसे पहले आजाद नगर वार्ड में सभासद राजकुमारी के विशेष अनुरोध पर दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का उद्घाटन फावड़ा चलाकर किया गया। इसके बाद घेरा वार्ड में सभासद जमुना पासवान के आग्रह पर एक अन्य सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।
वहीं आनंद नगर वार्ड में लगातार तीन कार्यकाल से जनता का विश्वास प्राप्त कर रहे सभासद विनीत वैश्य के विशेष अनुरोध पर रायबरेली मुख्य मार्ग की एक ओर इंटरलॉकिंग पटरी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि नगर की सम्मानित जनता का उनके परिवार को लगातार चार बार आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वह सदैव कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि, नगर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाना उनका संकल्प है। इसी उद्देश्य से पूरे नगर क्षेत्र में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़कें, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, वाटर फ्रीजर, पक्की एवं ढकी हुई नालियों, नाला निर्माण तथा धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया गया है।
प्रभात साहू ने कहा कि, नगर के समग्र विकास के लिए सभी सभासदों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों का सहयोग आवश्यक है। विकास कार्यों में जनसहभागिता से ही नगर को नई पहचान दिलाई जा सकती है।
इस अवसर पर सभासद जमुना पासवान, दिनेश त्यागी (सभासद प्रतिनिधि), राजकुमारी, मुस्ताक, रामकुमार, धनंजय वर्मा, नूरुल हसन, विनीत कुमार वैद्य, नामित सभासद अनुपमा पाण्डेय, सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
maharajganj raebareli raebareli news PM Narendra Modi uttar pradesh news cm yogi adityanath pm awas yojana street light cm awas yojana urban development CC Road Construction Public Participation Drain Construction Development Works Welfare Schemes Nagar Panchayat Maharajganj Interlocking Road Inauguration Ceremony Foundation Stone Azad Nagar Ward Ghera Ward Anand Nagar Ward Sarla Sahu Prabhat Sahu Rajkumari Jamuna Paswan Vineet Vaishya Solar Light Water Freezer Beautification of Religious Places Local Development


Comments