नैनी गुरुद्वारा सहित कई जगहो पर प्रसाद  वितरित हुआ।

घन-घन श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी के शहीदी गुरूपर्व पर श्रद्धा भाव के साथ नैनी गुरुद्वारा संगत,गुरबाणी से सराबोर हो रहा था साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे संगतो का प्रातः

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी-प्रयागराज/।
 
घन-घन श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी के शहीदी गुरूपर्व पर श्रद्धा भाव के साथ नैनी गुरुद्वारा संगत,गुरबाणी से सराबोर हो रहा था साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे संगतो का प्रातः काल से ही मत्था टेककर आशीर्वाद लेने वालों का सिलसिला बराबर चलता रहाl रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया गुरुद्वारे में गुरु नाम की गूंज होती रही। शबद कीर्तन,गुरु इतिहास,अरदास,हुक्मनामा उपरांत गुरुद्वारा गेट पर छबील व चने का प्रसाद अटूट वितरित हुआ
 
।नैनी काटन मिल मिर्जापुर रोड़ पर जे.एस,हांडा शोरूम व जी.ई.सी कंपनी के सामने शरबत का वितरण होता रहा।
 
 सेवा मे सर्वश्री ज्ञानी निहाल सिंह, दवेन्द्र सिंह,परमिंदर सिंह बंटी,सरदार पतविंदर सिंह,सुरेंद्र सिंह,लखविंदर जग्गी,राजू चढ़ा,गोल्डी,गुरूनाम सिंह,
देविंदर पाल सिंह,हरप्रीत सिंह,योगेन्द्र सिंह,सनप्रीत सिंह,मनजीत सिंह,जसवीर सिंह सोढ़ी सहित बड़ी संख्या मे सेवादार राहगीरों की सेवा सत्कार में प्रयत्नशील रहेl
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार