नवीनतम
भेड़ों को नहलाते समय तालाब में डूबा किशोर, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
मेजा थाना क्षेत्र के लेहड़ी इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वतंत्र प्रभात
मेजा, प्रयागराज।
मेजा थाना क्षेत्र के लेहड़ी इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव निवासी विजय प्रकाश पाल का पुत्र मुकेश पाल (16) अपने परिजनों के साथ भेड़ों को स्नान कराने के लिए लेहड़ी क्षेत्र स्थित एक तालाब पर गया था। भेड़ों को पानी में नहलाने के दौरान मुकेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।
मुकेश की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में उतरकर उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखते ही माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments