इफको कोरडेट भारतीय कृषि में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं: बाल्मीकि त्रिपाठी
कोरडेट की 92वीं प्रबंध समिति बैठक संपन्न ।
स्वतंत्र प्रभात
ब्यूरो प्रयागराज।
कोरडेट की 92वीं प्रबंध समिति बैठक कोरडेट फूलपुर में संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता करते हुए वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहा कि कोरडेट निरंतर अपनी गतिविधियों को क्षेत्र में संचालित कर रहा है और निरंतर प्रगति कर रहा है। इफको और कोरडेट भारतीय कृषि में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं और निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को जागरुक भी कर रहे हैं।
बैठक के संयोजक डा० विवेक दीक्षित नवनियुक्त प्रधानाचार्य, ने कॉर्डेट प्रबंध समिति के सदस्य गणों का स्वागत किया , कॉर्डेट फूलपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डी.के .सिंह ने कॉर्डेट फूलपुर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा सदस्य कुलमनी माझी (प्रधानाचार्य, कोरडेट पारादीप) एवं डॉक्टर अरविंद ढाका प्रधानाचार्य, कोरडेट आंवला) ने अपने-अपने केंद्रों की वार्षिक प्रगति आख्या, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कृषि विस्तार गतिविधियों का विवरण समिति के समक्ष प्रस्तुत की।
संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज अनिल सागर एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों भरत त्रिपाठी, अभय चौधरी, आर. पी. सिंह बघेल, राजदत्त पाण्डेय, पद्मश्री राम सरन वर्मा, सचिव कोरडेट एवं राज्य वितरण प्रबंधक इफको लखनऊ यतेंद्र तेवतिया और इफको फूलपुर के इकाई प्रमुख पी० के० सिंह ने रिपोर्ट की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक के अंत में संयोजक डा० विवेक दीक्षित द्वारा अध्यक्ष और सभी सम्मानित सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने और बहुमूल्य मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इसी क्रम में कॉर्डेट फूलपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डी.के. सिंह के उनके पदोन्नति उपरांत प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बनाए जाने पर विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया।
प्रबंध समिति के सदस्यों कॉर्डेट के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने डॉ. सिंह को माल्यार्पण करके सम्मान किया। और साथ ही नव नियुक्त प्रधानाचार्य डॉ. विवेक दीक्षित के कोरडेट फूलपुर के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण की बधाई भी समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों ने दी।
cordet prayagraj news iffco local news uttar pradesh news iffco phulpur leadership change agriculture development Rural Development Agricultural Innovation Agricultural Research Farmer Awareness Phulpur news Farmer Welfare Rural Empowerment Educational Institution CORDET Phulpur CORDET Management Committee 92nd Management Committee Meeting Agricultural Training Agricultural Extension Activities Valmiki Tripathi Dr Vivek Dixit Dr DK Singh Agricultural Education Farmer Training Programs Joint Director Agriculture Prayagraj Anil Sagar Bharat Tripathi Abhay Chaudhary RP Singh Baghel Rajdatt Pandey Padma Shri Ram Saran Verma Yatendra Tevatia PK Singh Cooperative Sector Training and Development Agricultural Progress Report Farewell Ceremony Regional Manager Prayagraj Agriculture News.


Comments