गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को नवाबगंज पुलिस ने दबोचा, चोरी की बाइक व तमंचा बरामद।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज । पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
प्रयागराज।
 
 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज । पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 175/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अंकित कुमार गौतम पुत्र फूलचन्द्र निवासी कटरा कौडिहार, थाना नवाबगंज को गुरुवार को मादूपुर रामनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP70 GB 7120) तथा एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया।
 
बरामद मोटरसाइकिल थाना मऊआइमा में दर्ज मुकदमा संख्या 183/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित चोरी की वाहन पाई गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में मुकदमा संख्या 234/2026 धारा 317(2)/347 भारतीय न्याय संहिता एवं 3/25 आयुध अधिनियम के तहत नया अभियोग पंजीकृत किया गया है।
 
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य है, जिसका सरगना छैला बाबू सरोज निवासी बरेज, श्रृंगवेरपुर बताया गया है। गिरोह के सदस्य आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए चोरी, वाहन चोरी तथा वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर उन्हें बेचने जैसे संगठित अपराधों को अंजाम देते रहे हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार