नवीनतम
आम तोडते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, झुलसा
आम तोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
लालगंज (रायबरेली)। आम तोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के रौसी झंडा गांव निवासी अजय कुमार (21) पुत्र धुन्नी वर्मा शुक्रवार को गांव के बाहर आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान वह पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट का झटका लगने के बाद अजय पेड़ की डाल में ही फंस गया। इससे वह नीचे गिरने से बच गया। यदि वह ऊंचाई से नीचे गिर जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पेड़ से नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
raebareli news रायबरेली लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र lalganj news जिला अस्पताल रेफर उत्तर प्रदेश समाचार ग्रामीण क्षेत्र हादसा अजय कुमार Electrical Safety करंट हादसा 11 केवी बिजली लाइन आम तोड़ते समय हादसा युवक झुलसा रौसी झंडा गांव विद्युत दुर्घटना बिजली सुरक्षा Electrocution Accident High Voltage Line Mango Tree Accident Youth Injured Rural Incident.


Comments