फीचर्ड
फाफामऊ में पीडीए का बड़ा अभियान: आधा दर्जन अवैध निर्माण सील, ।
शहर में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने गुरुवार को फाफामऊ क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए बिना स्वीकृत मानचित्र के कराए जा रहे करीब आधा दर्जन निर्माणों को सील कर दिया।
स्वतंत्र प्रभात।
फाफामऊ/प्रयागराज।
शहर में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने गुरुवार को फाफामऊ क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए बिना स्वीकृत मानचित्र के कराए जा रहे करीब आधा दर्जन निर्माणों को सील कर दिया। पीडीए की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और निर्माणकर्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम ने फाफामऊ के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के कराया जाता पाया गया। अधिकारियों ने संबंधित निर्माणकर्ताओं से अभिलेख और स्वीकृत नक्शे की मांग की, लेकिन वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई।
पीडीए अधिकारियों ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माणों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी क्रम में विशेष अभियान चलाकर ऐसे निर्माणों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई के दौरान निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिए गए तथा भवनों को सील कर दिया गया।
India news prayagraj news local news uttar pradesh news Government Action urban development Law Enforcement Administrative Action Prayagraj Development Authority Illegal Construction development authority action Phaphamau news Civic Administration unauthorized construction Civic Issues City Infrastructure Municipal Administration Enforcement Drive Prayagraj Updates Prayagraj City News Public Interest News Regulatory Action Urban Governance PDA Action Building Sealed Map Approval Violation Prayagraj PDA Encroachment Action Construction Rules Violation Sealing Drive Building Regulations Urban Planning Commercial Construction Residential Construction Building Permit Construction Inspection Public Authority Action Infrastructure Regulation City Development Phaphamau Area Illegal Building Development Control Property Regulation Building Compliance Unauthorized Structures Construction Monitoring Real Estate Compliance Planning Authority Legal Construction Development Authority Campaign Construction Law Enforcement


Comments