फीचर्ड
भागवत कथा सुनने से होता है मानव जीवन का कल्याणः मधुसूदनाचार्य महराज
नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 15 डेगहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास स्वामी मधुसूदनाचार्य महाराज ने भगवान के 24 अवतारों एवं नारद महिमा का वर्णन किया।
सिद्धार्थनगर । नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 15 डेगहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास स्वामी मधुसूदनाचार्य महाराज ने भगवान के 24 अवतारों एवं नारद महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान विभिन्न अवतारों के माध्यम से धर्म की स्थापना और मानव कल्याण का संदेश देते हैं। नारद जी के प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, सत्संग और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथाव्यास ने कहा कि भागवत कथा समाज में नैतिक मूल्यों, आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करती है तथा लोगों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस दौरान यज्ञाचार्य बनवारी लाल, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, शीला देवी, महेंद्र मणि त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, धर्मेंद्र, अविनाश त्रिपाठी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
uttar pradesh news religious event siddharthnagar news Shrimad Bhagwat Katha nagar panchayat biskohar Moral values Cultural heritage Devotional Program Devotees Gathering Spiritual Discourse social harmony Community Event Katha Vyas Spiritual Awareness Sanatan Dharma Hindu Traditions Satsang Uttar Pradesh religious news Faith and Devotion Biskohar news Moral Education Religious News Religious Gathering Community Harmony Siddharthnagar District Bhagwat Mahapuran Mahendra Mani Tripathi Sheela Devi Hindu Culture Musical Bhagwat Katha Swami Madhusudanacharya Maharaj Narad Mahima Lord Vishnu 24 Avatars Hindu Spirituality Bhakti Marg Dharma and Truth Religious Teachings Ward No 15 Denghar Bhakti Movement Yagya Program Banwari Lal Surendra Kumar Tripathi Manoj Tripathi Dharmendra Avinash Tripathi Spiritual Knowledge Bhagwat Katha Mahotsav Public Religious Event India Spiritual News Devotional Activities


Comments