वृद्धाश्रम में योग, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आज पूर्वाह्न में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की उपस्थिति में वृद्धाश्रम में योगाभ्यास शिविर, स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम परिसर में संचालित स्वच्छता गतिविधियों का अवलोकन किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य, खानपान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को वृद्धजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

IMG-20260620-WA1165

पटियाला में नेशनल कमीशन फॉर विमेन की पब्लिक हियरिंग से कई मामलों में तेज़ी से कार्रवाई हुई Read More पटियाला में नेशनल कमीशन फॉर विमेन की पब्लिक हियरिंग से कई मामलों में तेज़ी से कार्रवाई हुई

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों एवं अधिकारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग एवं व्यायाम को स्वस्थ जीवन का आधार बताया तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को फल वितरित किए तथा स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं वृद्धाश्रम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आम तोडते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, झुलसा Read More आम तोडते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, झुलसा

IMG-20260620-WA1166
 कलेक्ट्रेट सहित जनपदभर में चला वृहद स्वच्छता अभियान

गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने परसा गौशाला का किया भ्रमण Read More गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने परसा गौशाला का किया भ्रमण

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर एवं विकसित समाज के निर्माण का आधार है, जिसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

वृहद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, नगर निकायों के वार्डों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं संस्थानों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

Post Comments

Comments