गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने परसा गौशाला का किया भ्रमण

शनिवार को नगर पंचायत उसका बाजार के राजेंद्र नगर वार्ड में स्थित परसा गौशाला में उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह का आगमन हुआ। उन्होंने गौशाला में गौवंश के रखरखाव एवं चारा को देखा।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर। शनिवार को नगर पंचायत उसका बाजार के राजेंद्र नगर वार्ड में स्थित परसा गौशाला में उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह का आगमन हुआ।
उन्होंने गौशाला में गौवंश के रखरखाव एवं चारा को देखा। गौशाला के साफ- सफाई एवं नियमित स्वास्थ्य जांच का निर्देश दिया। सरकार के निर्देश के मुताबिक गायों का संरक्षण एवं प्रबंधन देखकर खुशी व्यक्त किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम भरोस चौहान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गौशाला के कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें