अपना दल (एस) प्रयागराज के जिला सचिव हुए ई. प्रकाश सिंह पटेल।

अपना दल (एस) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शंकरगढ़ विकास खंड के ग्राम देवरी बेनी निवासी इंजीनियर प्रकाश सिंह पटेल को प्रयागराज जिले का जिला सचिव मनोनीत किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
शंकरगढ़ (प्रयागराज) ।
 
अपना दल (एस) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शंकरगढ़ विकास खंड के ग्राम देवरी बेनी निवासी इंजीनियर प्रकाश सिंह पटेल को प्रयागराज जिले का जिला सचिव मनोनीत किया है।
प्रकाश सिंह पटेल के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। लगातार कई सालों से सामाजिक हित और राजनीतिक क्षेत्र में अपना दल की तरफ से विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे थे। युवा जोश और कार्य करने की क्षमता और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रकाश सिंह पटेल ने अपने शुभचिंतकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा साथ ही भरोसा दिलाया की नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और पार्टी के साथ मिलकर प्रयागराज में अपना दल (एस )को मजबूत करने का काम करेंगे
इस अवसर पर शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें