नैनी सब्जी मंडी के सामने सड़क पर आम विक्रेताओं का कब्जा 

रोजाना लग रहा भीषण जाम स्थानीय दुकानदार परेशान।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
नैनी,प्रयागराज:।
 
नैनी सब्जी मंडी के ठीक सामने सड़क पर आम विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर बिक्री किए जाने से प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सड़क के दोनों ओर अस्थायी रूप से दुकानें लगाने के कारण यातायात बाधित हो जाता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि वाहन चालकों और विक्रेताओं के बीच कहासुनी होने लगती है और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।हैरानी की बात यह है कि यह पूरा क्षेत्र नैनी कस्बा चौकी और नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने स्थित है, लेकिन अब तक अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाए जाने से उनके व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क से अतिक्रमण हटाकर नियमित निगरानी की जाए, ताकि जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें